फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभार्थी सूची (Phoolo Jhano Ashirwad Yojana hindi)

Join Whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023:- जीवन यापन के लिए आज के समय में भी बहुत सारे राज्यों के दूर दराज के इलाकों में महिलाएं हाडिया दारु बनाकर और फिर उसे बेचकर अपना गुजर बसर कर रही है। जीवन जीने के लिए आदिवासी महिलाएं आज भी यह सब काम करने को मजबूर है। इन महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने हेतु सरकार समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती रहती है। इसी क्रम में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इन महिलाओं के कल्याण हेतु एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम है फूलों झानो आशीर्वाद योजना। इस योजना के द्वारा सरकार, महिलाओं को काउंसलिंग करके मुख्यधारा आजीविका से जोड़ने का प्रयत्न करेगी।

इस लेख में हमने Phoolo Jhano Aashirwad Yojana से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको फूलों झानो आशीर्वाद स्कीम की सारी जानकारी जैसे फूलो झानों आशीर्वाद योजना 2023 का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता आदि जान सकेंगे।

phoolo-jhano-ashirwad-yojana-2023

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023

फूलों झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने की है। यह योजना हड़िया दारु के निर्माण और बिक्री में लगी हुई गांव क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को चिन्हित कर एक मुख्य धारा की सम्मानजनक आजीविका के साधन के साथ जोड़ा जाएगा। अब तक झारखंड की 15,000 से भी ज्यादा महिलाएं जो हड़िया दारु के निर्माण और बिक्री से जुड़ी हैं उनका सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के तहत किया जा चुका है। इन सभी महिलाओं की काउंसलिंग करके इनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस योजना के तहत सरकार सभी चिन्हित महिलाओं को उनकी इच्छा अनुसार वैकल्पिक स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने का काम करेगी। इन महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत सक्रिय कैडर के तौर पर चुने जाने का भी प्रावधान है। राज्य सरकार का यह पर्यटन है कि कोई भी महिला को अब हड़िया दारु नहीं बेचनी पड़े। यह योजना राज्य के गांव क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी काम करेगी।

झारनियोजन पोर्टल शुरू, मिलेगा ₹ 40,000 का रोजगार

फूलों झानो आशीर्वाद योजना जानकारी (Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023)

योजनाPhoolo Jhano Ashirwad Yojana
राज्यझारखण्ड
साल2023
उद्देश्यमहिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना
लाभार्थीहड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिला
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य में बहुत सारी महिलाएं हैं जो आज के समय में भी हड़िया दारु बेचकर अपना आजीविका चला रही है। ऐसी महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़कर सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य है। किसी उद्देश्य के तहत राज्य सरकार ने फूलों झानो आशीर्वाद योजना शुरू की है।

इस योजना के क्रियान्वन के बाद राज्य की महिलाओं को हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री करने हेतु मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इसका कारण है कि सरकार अब इन्हें आजीविका चलाने के लिए विभिन्न साधन उपलब्ध कराएगी।

Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के कारण झारखंड राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में एक अच्छा सुधार आएगा और वह भी मुख्य धारा से जुड़कर राज्य के विकास में भागीदार बनेगी और सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी। साथ ही यह योजना रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी और जिस झारखंड राज्य की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।

मुफ्त मिलेगा गरीबों को अपना मकान, झारखंड अबुआ आवास योजना 2023

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड फूलों झानो आशीर्वाद योजना को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने शुरू किया है।
  • यह योजना राज्य के गांव क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के साधन प्रदान करेगी और हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से उन्हें मुक्ति मिलेगी।
  • इस योजना के तहत चिन्हित किए गए महिलाओं को काउंसलिंग किया जाएगा और उनके पसंद के स्वरोजगार को शुरू करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • झारखंड की 15,000 से अधिक हड़िया दारु निर्माण और बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के तहत सरकार कर चुकी है।
  • सरकार इन चिन्हित महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत सक्रिय कैडर के रूप में भी चुनेगी।
  • इस योजना के शुरू हो जाने के बाद राज्य में कोई भी महिला जो हड़िया दारु के निर्माण बिक्री में जुड़ी है उन्हें अब यह काम नहीं करना पड़ेगा।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं एवं उनके परिवार का भी विकास होगा और मुख्य धारा से जुड़कर उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी काम करेगी और समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का अवसर प्रदान करेगी।

झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना – गरीबों को मिलेगा मुफ्त पेट्रोल – आवेदन

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana की पात्रता

  • योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए है।
  • आवेदक महिला हड़िया दारु निर्माण या बिक्री से जुड़ी होनी चाहिए।

झारखंड स्कूल छात्र साइकिल योजना: ₹4500 और फ्री साइकिल मिलेगा

महत्वपूर्ण दस्तावेज Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • योजना में आवेदन के लिए आपको चीफ मिनिस्टर ऑफिस, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जाना होगा।
  • अब आपके मोबाइल/कंप्यूटर के स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
phoolo-jhano-ashirwad-scheme-2023
  • होम पेज पर आपको फूलों झानो आशीर्वाद योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
    क्लिक करने के बाद आवेदन करे वाले विकल्प पर एक क्लिक करना है।
  • ऐसा करते हीं आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको सभी मांगी गई जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज कर देना है।
  • अब आपको अपने सारे जरूरी दस्तावेजों की फोटो को अपलोड कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आप फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।
होमपेजयहां देखें
आधिकारिक वेबसाइटयहां देखें

1 thought on “फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभार्थी सूची (Phoolo Jhano Ashirwad Yojana hindi)”

Leave a Comment