हरियाणा ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए fasal.haryana.gov.in (Kshatipurti portal Haryana)

क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा, Kshatipurti portal Haryana, fasal.haryana.gov.in/farmer/kharabalogin, Kshatipurti portal login, e chhatipurti portal login kaise kare, e fasal Chhatarpur portal, क्षतिपूर्ति पोर्टल

Kshatipurti portal Haryana: नमस्कार दोस्तों । भारत देश में हुई असमय बारिश की वजह से बहुत सारे राज्य जिसमे खासकर हरियाणा में बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से किसानों की खड़ी सरसों और गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई। इसके कारण किसान बहुत ही परेशानी में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करने की घोषणा की है।

किसान भाई अपनी खराब फसलों की सूचना / शिकायत इस पोर्टल Kshatipurti Portal Haryana पर जाकर कर दे सकतें हैं। क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा की पूरी जानकारी जैसे की Kshatipurti Portal Login कैसे करें और पोर्टल पे शिकायत की पूरी प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में दे दी है।

क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा(Kshatipurti Portal Haryana)

क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानो को 72 घंटे के भीतर अपनी खराब फसलों की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर देने के लिए कहा गया है। बेमौसम की बारिश से खराब हुई फसलों की खास गिरदावरी भी करी जाएगी। जिन किसानों द्वारा फसल बीमा योजना या बागवानी बीमा योजना में फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया गया वह अपनी फसल नुकसान की जानकारी Kshatipurti Portal Haryana पर फोटो के साथ अपलोड करना होगा।

क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा – Kshatipurti Portal Haryana Key Highlights

पोर्टल का नामछतिपूर्ति पोर्टल
राज्यहरियाणा
किन फसलों का मुआवजागेहूं और सरसों व अन्य फसलें
फसलों की जानकारी अपलोड करें72 घंटे में
ऑफिशियल वेबसाइटfasal.haryana.gov.in/farmer/kharabalogin
फेसबुक ग्रुपज्वाइन करें
टेलीग्राम ग्रुपज्वाइन करें

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन कैसे करें के लिए यहां क्लिक करें

क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा लाभ और विशेषताएं (Kshatipurti Portal Haryana Benefits)

  • बिना मौसम के वर्षा और ओला वृष्टि होने से किसानों की खराब हुई फसल की जल्दी ही विशेष गिरदावरी शुरू होगी।
  • किसान भाइयों की फसलों के नुकसान का मुआवजा एकदम समय पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।
  • क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दी गई जानकारी का सत्यापन होने के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा।
  • किसानों को खराब हुई फसलों का फोटो क्षतिपूर्ति पोर्टल पर डाल देना होगा।
  • जब खराब फसलों की जानकारी और फोटो अपलोड हो जाएगी फिर राज्य का राजस्व विभाग फसलों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। और फिर मुआवजा देने की कार्यवाही करेंगे।

छतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा के दस्तावेज और पात्रता (Kshatipurti Portal Haryana Documents)

  • इस योजना के तहत केवल हरियाणा के किसान ही पात्र हैं।
  • जिन किसानों की बेमौसम बारिश और ओला के कारण फसल खराब हुई केवल वही मुआवजा प्राप्त कर पाएंगे।
  • खराब फसलों का फोटो
  • मोबाइल नंबर

छतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा पर लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया (Kshatipurti Portal Login)

हरियाणा के किसान इस बात पे जरूर ध्यान दें कि फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसल की जानकारी डालने से पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण जरूरी है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें इसके लिए यहां पर क्लिक कर जान सकते हैं

क्षतिपूर्ति-पोर्टल-हरियाणा-लॉगइन

इसके बाद Kshatipurti portal पर की आगे की जानकारीअपलोड करने की प्रक्रिया को जान लें, जो यहां निचे दी गयी है।

  • आवेदक किसान पहले आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in/farmer/kharabalogin पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर फसल क्षतिपूर्ति सूचना लॉगइन फॉर्म आपको दिखेगा।
  • लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आप अपना मोबाइल नंबर भरें और मोबाइल नंबर के डालते ही आपको सदस्य चुनने का ऑप्शन सामने आएगा। यहां आपको अपना नाम चुन लेना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे भर दें और ओटीपी को सत्यापित कर दें।
  • फिर आपका व्यक्तिगत विवरण खुलकर सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • पेज को नीचे स्क्रॉल करें और नीचे आपको भूमि विवरण का ऑप्शन दिखेगा।
  • भूमि विवरण में आपकी खराब हुई फसल का विवरण को सावधानीपूर्वक भर दें।

Haryana Kshatipurti Portal – Helpline Number

  • 18001802117
  • 18001802060

आज हमने इस लेख के माध्यम से क्षतिपूर्ति पोर्टल (Kshatipurti portal Haryana) पर Login कैसे करें इस प्रक्रिया को समझा और किसान भाई अपनी खराब हुई फसल की जानकारी हरियाणा सरकार को कैसे दें इसकी पूरी प्रक्रिया को जाना। इसके अलावा आपका कोई भी सवाल है तो कमेंट बॉक्स में देकर पूछ लें या हमारे फेसबुक और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

FAQ Kshatipurti portal Haryana

हरियाणा के किसान अपनी खराब हुई फसल की जानकारी कहां पर दे?

किसान अपनी खराब हुई फसल की जानकारी को fasal.haryana.gov.in/farmer/kharabalogin पर दे सकतें हैं ।

2 thoughts on “हरियाणा ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए fasal.haryana.gov.in (Kshatipurti portal Haryana)”

Leave a Comment