झारखंड राज्य फसल राहत योजना में मिल रहे 4,000 रूपये (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana)

Join Whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023: सरकार दे रही 4,000 रूपये एकड़ मुआवजा, क्या है, रजिस्ट्रेशन, फॉर्म कैसे भरें, वंशावली, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, ताज़ा खबर, लिस्ट, अंतिम तिथि, हेल्पलाइन नंबर,  स्टेटस (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana in Hindi) (JRFRY Scheme Kya hai, Ekyc, Form Kaise Bharen, pdf, Registration, Ghoshna Patra, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number, Latest News, Last Date, Status)

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के किसानों के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शुरुआत की है। यह योजना झारखंड राज्य के मूल निवासी किसानों के लिए शुरू की गई है ताकि आपदाओं से खराब होने वाली फसलों पर किसानों को आर्थिक मदद दी जा सके।

लेकिन फसल खराब होने की स्थिति में सरकार द्वारा मिलने वाले वित्तीय मदद राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों को आवेदन प्रक्रिया पूरा करना होगा। तो आईए जानते हैं की झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है और झारखंड राज्य फसल राहत योजना में किस तरह से आवेदन कर सकते हैं ताकि आपको सरकार द्वारा वित्तीय मदद मिल सके।

jharkhand rajya fasal rahat yojana 2023


Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY Scheme)

Table of Contents

योजना का नाम  झारखंड राज्य फसल राहत योजना
शुरू कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने
राज्यझारखंड
लाभार्थी   राज्य के किसान
उद्देश्यफसल ख़राब होने पे आर्थिक सहायता देना
संबंधित विभागकृषि विभाग झारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर1800-123-1136

झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना को राज्य में खेती-बाड़ी करने वाले किसानों के लिए शुरू की है। इस योजना में अगर किसानों की फसल 50% से ज्यादा खराब हुई है तो उन किसान भाइयों को प्रति एकड़ ₹4000 की आर्थिक सहायता झारखंड सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर फसल 30% से 50% के बीच तक नुकसान हुआ है तो उन किसानों को प्रति एकड़ ₹3000 का मुआवजा सरकार देगी। यह पैसा सरकार किसानों के बैंक खाते में सीधे भेज देगी। सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दिया है। इसीलिए जो किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह जल्दी से इस योजना में आवेदन कर दें आवेदन की प्रक्रिया हमने नीचे दे दी है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों की सहायता के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शुरुआत की है। योजना का प्रमुख उद्देश्य है राज्य में किसानों के प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसल हेतु आर्थिक सहायता देना और उन्नत फसल को बढ़ावा देना है। योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के किसानों को किसी भी तरीके का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

झारखण्ड के सूखाग्रस्त इलाकों के लिए सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखंड राज्य फसल राहत योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत अगर किसी किसान का नुकसान 30% से 50% के बीच में हुआ है तो उसे ₹3000 प्रति एकड़ की मुआवजा राशि मिलेगी।
  • किसी किसान की 50% या उससे ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई है तो उसे प्रति एकड़ ₹4000 प्रदान की जाएगी।
  • खेती करने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना में आवेदन दे सकता है।
  • खेती करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक की होनी चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत आपको 5 एकड़ तक के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको आवेदन करना अति आवश्यक है।

झारनियोजन पोर्टल शुरू, मिलेगा ₹ 40,000 का रोजगार

झारखंड राज्य फसल राहत योजना पात्रता (JRFRY Scheme Eligibility)

  • केवल झारखंड के मूल निवासी किसान हैं इससे योजना के पात्र होंगे।
  • इस योजना में आवेदन करने वाले किसान को झारखंड निवास की पुष्टि हेतु एक वैध आवासीय प्रमाण पत्र देना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसान की उम्र 18 या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • खेती करने वाला किसान रैयत और बटाईदार होना चाहिए।
  • अगर कोई किरायेदार किसान है तो उसपर भी विचार किआ जायेगा अगर वे किसान खेती का पर्याप्त प्रमाण प्रदान
    कर पाएंगे ।
  • आवेदन करने वाले किसान के पास उसका खुद का आधार नंबर और जमीन के कागजात होने चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान को कम से कम 10 डेसिमल और अधिक से अधिक 5 एकड़ पर मुआवजा दिया जाएगा।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना दस्तावेज (Documents)

  • अपडेटेड भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
  • वंशावली (मुखिया/ ग्रामप्रधान/ राजस्व कर्मचारी/ अंचल अधिकारी द्वारा जारी)
  • आधार नंबर
  • सरकारी भूमि पर खेती करने के लिए राजस्व विभाग से जारी बंदोबस्ती पट्टा
  • घोषणा पत्र (रैयत और बटाईदार किसान द्वारा)
  • बटाईदार किसान की सहमति पत्र
  • रजिस्टर्ड किसानों के चयनित फसल और बुवाई के रकबे की पूरी डीटेल
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डीटेल

झारखंड राज्य फसल राहत योजना आधिकारिक वेबसाइट (Official Website JRFRY Scheme)

इस योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक हमने इस आर्टिकल में दे दिया है। आप उस लिंक पर जाकर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से पहुंच जाएंगे।

मुफ्त मिलेगा गरीबों को अपना मकान, झारखंड अबुआ आवास योजना 2023

झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply)

  • झारखंड में किसानों के लिए फसल राहत योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
jharkhand rajya fasal rahat yojana
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, आपको किसान पंजीकरण का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज दिखेगा, जहां आपको निश्चित जगह पर अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण
  • कैप्चा कोड को दर्ज करके “घोषणा” पर टिक करना होगा और गेट ओटीपी (Get OTP) बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको अपने फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) मिलेगा, उसे स्क्रीन पर दिखाई देने वाले बॉक्स में डालकर वेरीफाई करना होगा और नीचे दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरीके से आपकी आईडी बन जाएगी।
  • अब आपको इस वेबसाइट में लॉगिन करना होगा और झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन करने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटो कॉपी को अपलोड करना होगा, इसके लिए अपलोड डॉक्युमेंट्स विकल्प का उपयोग करें।
  • आखिर में, सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरीके से आप आसानी से झारखंड फसल राहत योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना ekyc (jrfry scheme)

इस योजना में पंजीकरण हो जाने के बाद आपको ई केवाईसी (ekyc) जरूर करवा लेना होगा। बिना ई केवाईसी के आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ई केवाईसी हेतु आपको अपने बैंक में जाना होगा जहां आपका खाता खुला हुआ है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना की स्टेटस चेक

  • झारखंड राज्य फसल राहत योजना की स्टेटस चेक हेतु आपको इस योजना की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको पंजीकरण की स्थिति वाला विकल्प दिखेगा। आपको वहां पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे आपको निश्चित जगह पर भर देना है इस तरह से आप अपने पंजीकरण की स्थिति जांच पाएंगे।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना पोर्टल पर लॉगिन (Login) की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक हमने दे रखा है।
  • फिर आपके स्क्रीन पर जो होम पेज खुलेगा वहां पर आपको किसान लॉगिन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते हैं आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको दो विकल्प दिखेंगे जिसमें से किसी एक को आपको चुन लेना है।
  • फिर आप अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और नीचे दिए कैप्चा कोड डालकर Login पर क्लिक कर दें।
  • इस आसान प्रक्रिया से आप लॉगिन कर सकेंगे।

झारखंड फसल राहत योजना पोर्टल पर पावती डाउनलोड की प्रक्रिया

  • झारखंड फसल राहत पोर्टल पर पावती डाउनलोड करने हेतु आपको दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर वहां पर आपको पावती डाउनलोड करें वाले विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। क्लिक करते हैं आपके सामने स्क्रीन
    पर एक पेज खुल जाएगा
  • इस नए पेज पर आपके सामने तीन विकल्प आएंगे आधार नंबर मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर इसमें से कोई भी एक चुनकर आप उस पर क्लिक कर दें।
  • फिर जो भी आपने चुना है जैसे की अगर आपने रजिस्ट्रेशन नंबर चुना है तो रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर दें। दर्ज करने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट बटन क्लिक करते हीं आपके सामने स्क्रीन पर आपको पावती / रसीद दिख जाएगी। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड फसल राहत पोर्टल पर शिकायत दर्ज की प्रक्रिया

  • आपको इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
  • फिर वहां आपको शिकायत दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।
  • क्लिक करते हीं आपके सामने तीन विकल्प खुलेंगे,आपको स्टेप बाय स्टेप यहां पर जानकारी दर्ज करनी है ।
  • जैसे पहले स्टेप में मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • दूसरे स्टेप में कंप्लेंट डीटेल्स दर्ज कर देना है।
  • फिर तीसरे स्टेप में आपको कंप्लेंट रजिस्टर्ड कर देना है।
  • इस तरह से आप अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे

झारखंड राज्य फसल राहत योजना हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया कि झारखंड फसल राहत योजना क्या है और कैसे आपको इस योजना में आवेदन करना है। अब हमने आपको इस योजना का हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान किया है। आप इस हेल्पलाइन नंबर पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या झारखंड फसल राहत योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 1800-123-1136

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form PDF

फॉर्मझारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY Scheme)
फॉर्म टाइपPDF
फॉर्म लिंकफॉर्म डाउनलोड करें
होम पेजयहां देखें
आधिकारिक वेबसाइटयहां देखें

अन्य पढ़ें –

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023

पशुधन पर झारखण्ड सरकार दे रही है 90% तक सब्सिडी करें आवेदन

Leave a Comment