झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023 (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Apply)

Jharkhand Agri Smart Gram Yojana 2023: भारत देश में किसानों की हालत आज भी बहुत अच्छी नहीं है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर योजनाएं लाती रहती है। इन योजनाओं को लाने के पीछे सरकार का मकसद होता है कि किसान अपना जीवन यापन ठीक से कर सकें। सरकार की कई योजनाएं लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिसके कारण किसान आज पहले से कुछ बेहतर स्थिति में है।

केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस तरह काफी योजनाएं किसानों के लिए लेकर आती रहती हैं। इसी क्रम में झारखंड की सरकार द्वारा किसानों को ध्यान में रखकर एग्री स्मार्ट ग्राम योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। यह योजना राज्य के गांवों को विकसित और मॉडर्न बनाने के तरफ एक प्रयास है एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है और इससे किसानों को कैसे फायदा होगा इस बारे में विस्तार से हम इस पोस्ट में जानेंगे।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Kya Hai)

अपने पिछले बजट के दौरान झारखंड सरकार ने यह घोषणा किया है की एग्री स्मार्ट विलेज योजना के तहत झारखंड राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से एक एक गांवों का चयन किया जाएगा और उन्हें एडवांस तकनीक के तहत स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। इन्हें विकसित करके एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाएगा। शुरुआती चरण में झारखंड के 100 गांवों को एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत शामिल किया जाएगा। यह योजना 2023 के वित्तीय वर्ष से प्रारंभ हो जाएगी और इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुका है।

सूखा राहत योजना झारखंड

Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Key Highlights

योजना झारखण्ड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना
शुरुआत2023
उद्देश्यगाँव और किसानो को स्मार्ट बनाना
राज्यझारखण्ड
लाभार्थीझारखंड राज्य के किसान और पशुपालक
आवेदनअभी शुरू नहीं हुआ
आवेदनऑनलाइन
Join our Telegram ChannelTelegram
Join our Facebook PageFacebook

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना उद्देश्य (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Objective)

खेती के लिए आज के समय में बहुत से उपकरण बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन आज भी बहुत से किसानों को इसकी जानकारी नहीं है और है तो उसे खरीदने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसानों के पास बहुत सारी भूमि ऐसी भी है जो कि बंजर पड़ी हुई है और उपकरण के अभाव में उस पर खेती नहीं की जा रही है। एग्री स्मार्ट विलेज योजना के तहत ऐसे बंजर पड़े खेतों पर भी कैसे अनाज उगाया जाए इसके बारे में किसानों को बताया जाएगा और उससे जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को खेती से जुड़े और भी बहुत सारे मॉडल तरीके बताए जाएंगे ताकि कम लागत में उनका ज्यादा अनाज का पैदावार हो और उनकी हालत आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को स्मार्ट बनाना है जिससे किसान भाई आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल करके एक स्मार्ट किसान बनकर उभरे।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना- लाभ (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana – Benefits)

  • इस योजना की मदद से किसानों की आय बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे।
  • हर खेत तक पानी पहुंचाना और सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • गांव में वैसी बंजर पड़ी जमीन जिस पर खेती नहीं की जा रही है या जिस पर खेती नहीं की जा सकती है उस पर फलदार पेड़ लगाने की योजना है।
  • किसानी को सुगम और सुलभ बनाने के लिए कम रेट यानी सब्सिडी पर पंपसेट और ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • खेती के साथ ही पशु पालन व मतस्य पालन के तरफ भी उनको प्रेरित किया जायेगा। इसके लिए छोटे किसानों को गाय और बकरियां भी दी जाएंगी।
  • अंडा व दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • खेती आसान हो उसके लिए मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • गांव में 24 घंटे बिजली की सुविधा होगी।
  • हर खेत तक बिजली पहुंचे इस पर ध्यान दिया जाएगा।
  • एग्री स्मार्ट विलेज में मंडी की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे की किसानों को अपनी फसल लेकर दूर नहीं जाना पड़े।
  • फसल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाने से उनके परिवहन खर्च में भी कमी आएगी, जिससे किसान का मुनाफा बढेगा।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना- पात्रता (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana – Eligibility)

इस योजना का पात्र होने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले तो:

  • झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान या पशुपालक होना चाहिए।
  • किसान के पास खेती लायक जमीन होनी चाहिए।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के लिए आवेदन (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Apply)

इस योजना की अभी घोषणा की गई है। झारखंड सरकार इसे चालू वित्त वर्ष 2023 में क्रियान्वित करेगी। इससे जुड़ी आगे की जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी। यह योजना जैसे ही झारखंड सरकार द्वारा लागू की जाएगी उसे तुरंत ही कैसे लाभ लेना है इसे विस्तार से इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा। इसीलिए आपसे विनती है कि आप ऊपर दिए गए और नीचे दिए गए टेलीग्राम ग्रुप और फेसबुक पेज के लिंक पर क्लिक करके उसे ज्वाइन कर ले ताकि इस योजना और ऐसी और भी योजना कि कोई भी अपडेट आपसे नहीं छूटे। आप इस पोस्ट को अन्य लोगों से भी जरूर साझा करें ताकि और लोग भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद दोस्तों

Join our Telegram ChannelTelegram
Join our Facebook PageFacebook

FAQs Jharkhand Agri Smart Gram Yojana

प्र. झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना कबसे शुरू होगा।

2023 से

प्र. झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना से किसे लाभ मिलेगा ?

झारखण्ड राज्य के किसानो और पशुपालक को।

प्र. झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना ऑफिशल वेबसाइट

जल्द लॉन्च की जाएगी

प्र. झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है ?

इसकी जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा दी जाएगी

इसे भी पढ़ें –

झारखण्ड सरकार पशुपालन पर दे रही है 90% तक सब्सिडी ऐसे करें आवेदन

1 thought on “झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023 (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana Apply)”

Leave a Comment