मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना-मिलेंगे ₹50 हज़ार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Hindi)

|| मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना | Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana | Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Hindi | मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना क्या है, दस्तावेज, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लाभ ||

Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana: नमस्कार दोस्तों। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लेकिन होनहार छात्रों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राजस्थान के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कमजोर वर्ग से हैं लेकिन 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करेंगे उन्हें इस योजना के माध्यम से नकद पुरस्कार के रूप में ₹50000 दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana) के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे राजस्थान राज्य के वैसे होनहार छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं उन्हें शिक्षा में प्रोत्साहन मिले इसीलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने इस योजना से संबंधित सभी गाइडलाइन को जारी कर दिया है। इसे योजना से जुड़े सारे प्रमुख बातें जैसे मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना कब शुरू हुई पात्रता दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया यह सब जानने के लिए पोस्ट को अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना 2023 (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana )

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना है। इस योजना (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana) के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे वैसे होनहार छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है उन्हें राजस्थान सरकार की ओर से ₹50 हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

Key Highlights Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना
राज्यराजस्थान
उद्देश्यउच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर
लाभार्थीराजस्थान के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कला,वाणिज्य, विज्ञान
में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले EWS वर्ग के विद्यार्थी
वेबसाइटशाला दर्पण पोर्टल
आवेदनऑनलाइन
नगद पुरस्कार50 हजार रुपए
Join Telegram PageTelegram
Join Facebook PageFacebook

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना का उद्देश्य (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Objective)

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana) का उद्देश्य मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता देने का है। राजस्थान के वैसे छात्र जो होनहार हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, उन्हें ₹50 हजार की नगद राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वह आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो सके।

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Benefits)

  • ✅️ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने इस योजना की घोषणा बजट 2022-23 में की थी।
  • ✅️ यह योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) के छात्र /छात्राओं को मिलेगा जो राजस्थान के निवासी हैं।
  • ✅️ मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
  • ✅️ वैसे होनहार छात्र / छात्राएं जो राजस्थान के आर्थिक कमजोर वर्ग से आते हैं और 10वीं एवं 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया हैं उन्हें ₹50000 की नगद राशि दी जाएगी।
  • ✅️ Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana के अंतर्गत छात्र /छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • ✅️ यह योजना राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों / छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।

Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana 2023 की पात्रता (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana-Eligibility)

  • ✅️ सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे राजस्थान राज्य के आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) से आने वाले  छात्र /छात्राएं जिन्हे 10वीं एवं 12वीं में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर आयोजित परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया हो।
  • ✅️ अंतिम स्थान पर एक समान अंक प्राप्त करने वाले  एक से अधिक छात्र /छात्राएं होने पर क्रमशः अनिवार्य विषय अंग्रेजी व हिंदी में ज्यादा अंक प्राप्त करने वाला विद्यार्थी इस योजना का पात्र होगा।
  • ✅️  समान अंक होने पर और अंग्रेजी और हिंदी विषय में भी समान अंक हुआ तो विद्यार्थियों की जन्म तिथि के आधार पर वरीयता का निर्धारण होगा। यानी जिस भी विद्यार्थी की आयु अधिक है उसे वरीयता में पहले शामिल किया जाएगा।
  • ✅️ अगर कोई पहले से राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है तो वैसे विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना के दस्तावेज (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Documents)

  • अभिभावक का आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) का प्रमाण पत्र अनिवार्य
  • परिवार की जन आधार आईडी संख्या
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड नंबर
  •  ईमेल आईडी
  •  मोबाइल नंबर
  •  बैंक पासबुक खाता संख्या

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना  पंजीकरण प्रक्रिया (Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana Online Apply)

  • मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना के अंतर्गत अपात्र पाए गए छात्र /छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल से किया जाएगा, जिसको की संस्था प्रधान द्वारा सत्यापित विकास संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी ( मुख्यालय) माध्यमिक को ऑनलाइन ही फॉरवार्ड करा जाएगा।
  • जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वारा संपूर्ण जिले के आवेदन पत्र संकलित कर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को फॉरवार्ड (अग्रेषित) किए जाएंगे।
  • निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा राज्य के समस्त आवेदन पत्रों में से विद्यार्थियों का चयन कर निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर से आवश्यकतानुसार राज्य की मांग की जाएगी।

दोस्तों आज हमने जाना के मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना क्या है ( Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana ) और उससे जुडी बाते और महत्वपूर्ण जानकारी।  अगर आपकी इस योजना के जुडी कोई भी सवाल है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ लें, और आप दिए गए टेलीग्राम ग्रुप और फेसबुक ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं ताकि आपके समस्याएं का शीघ्र निपटारा हो सके।  धन्यवाद।

FAQs Mukhymantri Shiksha Alankar Yojana (मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना)

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना क्या है ?

यह योजना राजस्थान राज्य के आर्थिक कमजोर वर्ग के होनहार छात्र – छात्राओं के लिए है। जिन्होंने 10 विं एवं 12 विं  में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये हैं।

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना में प्रोत्साहन राशि कितनी है ?

रुपये 50,000

इसे भी पढ़ें –

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना राजस्थान सरकार दे रही रुपये 2 लाख किसानो को

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में सरकार दे रही 1000 रुपये प्रतिमाह

मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना 2023, 80 हजार रुपए किसानों को – करें आवेदन

राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023- महिलाओं को मिलेंगे रुपये 55000

Leave a Comment