हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023: आवेदन, फॉर्म (HP Beti Hai Anmol Yojana)

Telegram Pageज्वाइन करें
Facebook Pageज्वाइन करें

HP Beti Hai Anmol Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती हैं, जैसे कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई “हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023″। इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। इसलिए, कृपया हमारे लेख को अंत तक पढ़ें ताकि आप HP Beti Hai Anmol Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें। )

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना को राज्य सरकार ने शुरु की, जो की केंद्र सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” से प्रेरित है। HP Beti Hai Anmol Yojana 2023 के अंतर्गत, हिमाचल प्रदेश की बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बेटी के जन्म पर, हिमाचल प्रदेश सरकार ₹10000 की छात्रवृत्ति या फिर इस राशि को उनके बैंक खाते में जमा करेगी।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की बेटियों को पहली से बारहवीं कक्षा तक किताबों और यूनिफॉर्म की खरीददारी के लिए ₹300 से ₹12000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर बेटी बारहवीं कक्षा के बाद भी अपने अध्ययन को जारी रखती है, तो उसे ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना जानकारी

योजनाHP Beti Hai Anmol Yojana
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की बेटियां
आधिकारिक वेबसाइटhttp://edistrict.hp.gov.in

HP Beti Hai Anmol Yojana  उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य है की राज्य की बेटियों को शिक्षा के लिए पैसे की कमी न हो और उन्हें आर्थिक सहायता देना।  इस योजना के माध्यम से बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करके सुनिश्चित किया जाता है कि वे अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ती हैं। इस योजना के माध्यम से लोगों की बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच में भी परिवर्तन आएगा। अब हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी पढ़ाई को किसी भी आर्थिक संकट के बिना बिना पूरा कर सकेंगी।

बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023 के द्वारा हिमाचल प्रदेश की बेटियों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत, हिमाचल प्रदेश सरकार ₹10000 की छात्रवृत्ति बेटी के जन्म के समय पोस्ट ऑफिस या बेटी के बैंक खाते में जमा करेगी।
  • पहली से बारहवीं कक्षा तक ₹300 से ₹12000 तक की आर्थिक सहायता किताबों और यूनिफार्म के लिए प्रदान की जाएगी।
  • बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत एक परिवार की केवल दो बेटियां ही लाभान्वित हो सकती हैं और योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच में भी परिवर्तन आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अब तक 32.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और इससे 98193 लाभार्थियों को लाभ मिला है।

Beti Hai Anmol Yojana पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना जरुरी है।
  • उन्हें गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत, एक परिवार की केवल दो बेटियां ही इसका लाभ उठा सकती हैं।

HP Beti Hai Anmol Yojana 2023 के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक कॉपी
  • स्कूल  हेड मास्टर के द्वारा प्रदान किया हुआ लेटर

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023 तहत आवेदन प्रक्रिया

HP beti hai anmol yojana
  • फिर आपके सामने यह होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पे आपको बेटी है अनमोल योजना वाले लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
HP beti hai anmol yojana 2023
  • यहां पर आपको साइन अप वाले लिंक पे क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको सभी जानकारी जैसे कि एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस डिटेल, रजिस्ट्रेशन डिटेल, आदि भरनी होगी।
  • फिर  आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर, आपको “लॉगिन टू अप्लाई” वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
HP beti hai anmol login
  • फिर, आपके सामने लॉगिन फॉर्म आएगा, जिसमें आपको सभी पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
  • अब, आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपके सामने “बेटी है अनमोल योजना” का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना होगा।
  •  जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
  • फिर, आपको “सबमिट” वाले बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • और इस तरह आपका योजना में आवेदन हो जायेगा।

बेटी है अनमोल योजना 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन  प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस लिंक पे क्लिक कर देना है।
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर  बेटी है अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म को आपको डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में आपसे मांगी गई सारी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • अब यहां सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • फिर अंतिम में आपको इस फॉर्म को लोक मित्र केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या फिर सीडीपीओ के ऑफिस में जाकर जमा कर देना होगा।

गोबर बेचो ₹2 प्रति किलो: गोबर खरीद योजना हिमाचल प्रदेश 2024

Contact Information | Helpline Number

हमने इस लेख के माध्यम से बेटी है अनमोल योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार हैं।

Helpline Number- 18001808076

Email Id- helpdesk.edistrict.itl@gmail.com