हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना: गरीबों को घर, online apply (Haryana Mukhyamantri Awas Yojana)

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana– हरियाणा राज्य के वैसे निवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जो अब तक अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं। यह खुशखबरी इसलिए है क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सर पर छत मुहैया करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के बेसहारा और गरीब वर्ग के लोगों को हरियाणा सरकार आवास प्रदान करेगी। इस कार्य हेतु राज्य सरकार हरियाणा में अपना सर्वे शुरू कर चुकी है।

हरियाणा के जिन लोगों के पास अपना खुद का मकान नहीं है ऐसे सारे पात्र लाभार्थियों को Haryana mukhymantri awas Yojana के अंतर्गत रहने के लिए आवास प्रदान किए जाएंगे।

आप अगर हरियाणा राज्य के नागरिक हैं और आपके पास रहने हेतु अपना मकान नहीं है तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने खुद का मकान का सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस योजना का पूर्ण लाभ ले सके।

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना (Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों के सर पर छत आ जाए इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर ही हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा कर दी है। हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा राज्य के बेसहारा लोगों को आवास प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत हरियाणा में रहने वाले बेसहारा लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से निशुल्क घर मुहैया किए जाएंगे।

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से महाराज शूर सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कर दी। राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नागरिकों को और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, बीपीएल कार्ड धारक आदि सभी पात्र नागरिकों को हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना विवरण

योजना Haryana Mukhyamantri Awas Yojana
घोषणामुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
राज्यहरियाणा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के बेसहारा व जरूरतमंद नागरिक
उद्देश्यबेसहारा लोगों को आवास प्रदान करना
श्रेणीराज्य सरकार योजनाएं
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच होगी   
Telegram groupज्वाइन करें
Facebook Pageज्वाइन करें

 हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना उद्देश्य (Haryana Mukhyamantri Awas Yojana Objective)

मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य के वैसे निवासी जो निर्धन बेसहारा है और जिनके पास अपना खुद का रहने का कोई मकान नहीं है उन लोगों को आवास प्रदान करना है। इससे बेसहारा लोगों को बिना छत जीवन नहीं गुजारना पड़ेगा। इस कर हेतु राज्य सरकार राज्य में अपना सर्वे कर रही है। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे निवासियों को आवास का लाभ देगी। इस योजना से उन बेसहारा लोगों के जीवन यापन में सुधार आएगा और राज्य में भी संपन्नता बढ़ेगी।

घर बैठे प्रॉपर्टी संबंधित गलतियों को सुधारने एवं सत्यापित करने हेतु हरियाणा सरकार लायी है प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल 2023

CM Awas Yojana Haryana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब एवं बेसहारा लोगों को सरकार आवास प्रदान करेगी।
  • राज्य के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद राज्य के गरीब निवासियों को बिना छत के जीवन अपना नहीं गुजारना पड़ेगा।
  • यह योजना हरियाणा के गरीब नागरिकों को स्वयं का घर हो इस सपने को साकार करने में मदद करेगा।
  • हरियाणा के नागरिक जो इस योजना के पात्र होंगे वह इसका लाभ प्राप्त कर उच्च ढंग से अपना जीवन गुजार पाएंगे।
  • यह योजना राज्य के वैसे निवासियों के लिए है जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है।

हरियाणा के बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा करवाने हेतु हरियाणा सरकार लायी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना पात्रता (Haryana Mukhyamantri Awas Yojana Eligibility)

  • हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे का होना चाहिए।
  • जिन आवेदक के पास अपना खुद का घर रहने के लिए ना हो वही इस योजना हेतु पात्र होंगे।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना आवश्यक दस्तावेज

  • बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया

जैसा हमने आपको बताया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य के गरीब बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा आवास प्रदान किए जाएंगे और इसके हेतु सरकार ने राज्य में सर्वे शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए ताकि राज्य के पात्र लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत आवास प्रदान किया जा सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु राज्य के पात्र नागरिकों को आवेदन करना होगा।


हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना

अभी आपको यह बताते चलें कि हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अभी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही राज्य सरकार इस आवास योजना से जुड़ी कोई भी जरूरी जानकारी प्रदान करती है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से तुरंत सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ ले सके और अपने खुद के घर का सपना पूरा कर सके लेकिन अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा फ्री पासपोर्ट योजना 2023

FAQ

मुख्यमंत्री हरियाणा आवास योजना कब आयेगी?

Ans : इसी साल

Leave a Comment