मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023 (Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Hindi)

MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana, Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Online Application Form, Awasiya Bhu Adhikar Yojana, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023, आवासीय भू अधिकार योजना 2023, Awasiya Bhu Adhikar Yojana Login, Awasiya Bhu Adhikar Yojana status check, Awasiya Bhu Adhikar Yojana form

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों। अपना एक घर हो, एक छोटा सा आशियाना हो यह सपना हर आदमी का होता है जिसका कोई अपना घर नहीं है तो। लेकिन पैसे के अभाव में और आजकल के बढ़ते रियल स्टेट के दामों के कारण यह सपना सपना ही रह जाता है बहुत सारे लोगों का।

इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी ही कल्याणकारी योजना शुरू की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023 । इस योजना के तहत प्रदेश के उन परिवारों को आवासीय भूखंड दिए जाएंगे जिनके पास अपनी कोई भूमि अर्थात जमीन नहीं है।

आज इस लेख में हम बात करेंगे Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को ताकि आप सब भी इस योजना का लाभ ले सकें। इस योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना क्या है, इसके क्या लाभ हैं, क्या  विशेषताएं हैं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। अतः इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आप इसका लाभ आसानी से ले सकें।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना 2023 (Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana, MP)

Table of Contents

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023 को शुरू किया है। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत राज्य के उन परिवारों को जिनके पास कोई भूमि नहीं है उन्हें सरकार की ओर से आवासीय भूखंड की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिर्फ इतना ही नही इस योजना के तहत प्रदान किये गए प्लॉट पर आवास निर्माण के लिए लाभार्थी पीएम आवास योजना के तहत अपने रहने के लिए घर का निर्माण कर सकते है। इस आवास निर्माण के लिए उन्हें बैंक से लोन की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 का लाभ मध्य प्रदेश के वह सभी नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालो को रहने के लिए भूमि यानी जमीन उपलब्ध करवाना है। इससे भूमिहीन परिवारों को रहने हेतु अपना स्वयं का भूमि और उसपे घर प्राप्त हो पायेगा।

एमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 संक्षिप्त विवरण

योजनाएमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना
राज्यमध्य प्रदेश
योजना की घोषणामुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
उद्देश्यराज्य के सभी निर्धन वंचितों को रहने के लिए घर उपलब्ध करवाना।
लाभार्थीमध्य प्रदेश के गरीब परिवार।
लाभघर के लिए प्लाट उपलब्ध करवाना।
शुरू हुआ2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsaara.mp.gov.in
फेसबुक ग्रुपज्वाइन करें
टेलीग्राम ग्रुपज्वाइन करें

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का लाभ

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आवास हेतु भू – खंड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को आवास हेतु भूखंड की सुविधा बिना शुल्क प्रदान की जाएगी।
  •  इसके अलावा मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के लाभार्थियों को आवासीय भूखंड पे घर निर्माण के लिए बैंको से लोन लेने की सुविधा भी दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आवासीय भू खंड का आकार 60 वर्गमीटर का होगा।
  •  एमपी मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत मिलने वाले भूखंड का जो भू अधिकार स्वामित्व का पत्र होगा वह, पति और पत्नी दोनों ही के नाम से प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के उन परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होगा जो की आर्थिक तंगी के कारण अपने घर हेतु भूमि नहीं खरीद पाते है।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना की पात्रता (MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Eligibility)

  • यह योजना मध्यप्रदेश के वैसे परिवारों के लिए है जिनके पास अपने रहने के लिए कोई भूमि नहीं है।
  • मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल नागरिकों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत दिया जाने वाला भूखंड 60 वर्गमीटर का होगा।
  • इस योजना (MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Eligibility) के अंतर्गत प्रदेश के सिर्फ उन्हीं परिवारों को भूखंड दिया जाएगा, जो भूमिहीन है अर्थात जिनके पास अपना कोई आवासीय भूखंड नही है।
  • सरकारी सेवा में कार्यरत प्रदेश के नागरिक इस योजना के पात्र नही होंगे।
  • साथ ही साथ आयकर दाता भी मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पात्र नही हैं।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में जरूरी दस्तावेज (Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Documents)

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश की महिलाओं को गर्भावस्था के समय मिलेंगे ₹4000 – जाने कैसे

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन (Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Online Apply)

आप अगर Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Online Registration करने के इच्छुक हैं तो कृपया नीचे बताए गए स्टेप बाय स्टेप चरणों को फॉलो कर ले।

  • मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले स्मार्ट ऍप्लिकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो आप दिए गए लिंक पर https://saara.mp.gov.in/ भी क्लिक कर जा सकते है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक कर देना है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • फिर आपको Apply के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • आपके सामने अब अगला पेज खुल जाएगा, जहां आपको दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना है। 
  • फिर आपको आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • अब आपके सामने Application Form खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना Form में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे जिला, तहसील, पटवारी हल्का, हल्का संख्या, ग्राम का नाम, ग्राम संख्या, आधार नंबर, समग्र आईडी, आवेदक का नाम, आवेदक के पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति, वर्तमान निवास स्थान का पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि को भर देना है।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना Form
  • यह सब जानकारियों को भर देने के बाद आपको Preview and Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • यह सब प्रक्रिया कर लेने पर आपका मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।

SAARA पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया (MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana)

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana Portal Login करने हेतु नीचे दिए गए निर्देशों का अनुसरण करें।

  • आपको SAARA की आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • फिर SAARA की वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखेगा, जहां पर आपको क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने अब Login का पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको इस लॉगिन फॉर्म में User Name, पासवर्ड और वहां पर दिए कैप्चा कोड को भर देना हैं।
  • सब भर देने के बाद आप Login  बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना लॉगिन हो जाएगा ।

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana हेतु आवेदन सर्च करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप SAARA की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे जिसके लिए आप इस लिंक https://saara.mp.gov.in/ पर क्लिक कर सकते है।
  • यहां होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहाँ दिए गए अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप “आवेदन सर्च / प्रिंट” का लिंक जो सामने दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर देना होगा।
  • अब वहां पर दिए गए खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें ।
  • बस अब संबंधित डिटेल्स आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।

आज इस आर्टिकल में हमने जाना की मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 क्या है और उससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ । आप हमारे टेलीग्राम और फेसबुक पेज से जरुर जुड़े ताकि ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां आप तक आसानी से सबसे पहले पहुंच जाए।

FAQ: Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

मध्य प्रदेश के निवासी इस योजना के लिए आवेदन SAARA (स्मार्ट ऍप्लिकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन) पोर्टल पर जाकर कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया हमने विस्तार से इस आर्टिकल में दे दी है।

 मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

 saara.mp.gov.in

मध्य प्रदेश राज्य के किन लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा ?

 यह योजना मध्य प्रदेश के उन परिवारों के लिए है जिनके पास अपने रहने के लिए कोई कमी नहीं है।  योजना के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को  आवासीय निर्माण हेतु प्लॉट दिया जाएगा।

एमपी लाड़ली बहन योजना फॉर्म भरें – जाने लॉगिन की प्रक्रिया

Leave a Comment